दीपोत्सव में 3.01 लाख दीपों से सजेगा नारायणी मईया का घाट
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर में हरिहर क्षेत्र दीपोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर 30 अगस्त को स्थानीय काली मंदिर के पीछे स्थित ठाकुर बाड़ी प्रांगण में तीसरी आम बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष कौशिक कुमार सिंह ने की।
बैठक में सर्वानंद सिंह, रंजन कुमार और विवेक कुमार उर्फ छोटूजी (वीआर फॉर्म) को सर्वसम्मति से समिति का उपाध्यक्ष चुना गया। इस वर्ष दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाते हुए 3,01,000 मिट्टी के दीपों से नारायणी मईया का भव्य दीप श्रृंगार करने का निर्णय लिया गया। जिससे कालीघाट, भारत वंदना घाट और गोकर्ण बाबा श्मशान घाट को विशेष रूप से सजाया जाएगा।
बैठक में कहा गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भारत वंदना घाट पर दो और कालीघाट पर एक ट्रस लगाया जाएगा। कालीघाट के सामने एक बड़ा भव्य द्वार बनाकर दोनों तरफ रोशनी व फूलों से सजावट होगी। गज ग्राह मूर्ति से वीआर फॉर्म तथा उत्तर वाले रास्ते से दीपोत्सव व भारत वंदना घाट तक दो भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। पूरे मार्ग को आकर्षक बिजली की रोशनी से जगमगाया जाएगा और गज ग्राह मूर्ति की भी सजावट होगी।
बैठक में आयोजन के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन से सुरक्षा और आवश्यक सहायता का अनुरोध किया गया। बैठक का समापन अध्यक्ष कौशिक कुमार सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में नव निर्वाचित उपाध्यक्ष रंजन कुमार, विवेक कुमार (वीआर फॉर्म) व सरमानंद सिंह, कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिन्हा, सह कोषाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, हरिहर क्षेत्र जन जागरण मंच के संस्थापक अनिल कुमार सिंह, अध्यक्ष सतीश कुमार प्रसाद साह, महासचिव अमरनाथ तिवारी उपस्थित रहे।
इनके अलावा शैलेंद्र पांडेय, बुटन हाजरा, गोकुल पांडेय, विजय सिंह, पप्पू पांडेय, सुरेंद्र साहनी, लगन पांडेय, डॉ अनिल कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह (नेताजी), प्रियांशु सिंह, बादल कुमार, पप्पू कुमार सिंह, कमल देव पांडेय, सतीश कुमार सिंह, अनिल कुमार साह (शिक्षक), निर्मल सिंह सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य जन मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply