एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो शहर का सबसे वीआईपी इलाका स्टाफ क्वार्टर ढोरी में शारदीय नवरात्र शांतिपूर्ण माहौल मे मनाई जा रही है।
नवरात्र के अवसर पर यहां आयोजित दुर्गा पूजा मेले का उद्घाटन 17 अक्टूबर को सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) सह दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह व सचिव अमलो पीओ शैलेश प्रसाद ने विधिवत फीता काटकर किया। इस दौरान दुर्गा पूजा समिति के सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।
मेले का उद्घाटन करने के पूर्व जीएम व् पीओ दुर्गा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां दुर्गा के समक्ष शीश झुकाकर नमन किया और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के पुजारी ने अधिकारी द्वय को चुंदरी ओढाकर एवं गुलदस्ता देकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा – अर्चना का माहौल रहा। वहीं मेले में पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

दुर्गा पूजा समिति की ओर से मेला को लेकर आवश्यक तैयारियां की गई हैं, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में माता के दर्शन कर सकें और मेले का आनंद उठा सकें। यहां मां दुर्गा सहित अन्य देवी -देवताओं की स्थायी प्रतिमा स्थापित की जा चुकी है। ज्ञात हो कि, मंदिर के समीप हीं बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ऊर्फ अनुप सिंह का आवास है। यहां मेला भी जबरदस्त लगा हुआ है। इस बार आकर्षण का केंद्र मेला में झूला, ब्रेक डांस, ड्रैगन व नाव झूला सहित मनोरंजन के अन्य साधन होंगे।
बताया जाता है कि शारदीय नवरात्र के सप्तमी के दिन आरती मे काफी संख्या मे महिलाएं शामिल हुई। कोषाध्यक्ष गणेश मल्लाह ने कहा कि पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। ऐसे में भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मेला उद्घाटन के अवसर पर उपरोक्त के अलावा अजय कुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, प्रमोद सिंह, कामता सिंह, झब्बू तिवारी, अभय सिंह, विनय सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply