अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में स्वच्छता ही सेवा और स्वच्छता पखवाड़ा-2026 व् विशेष अभियान एससीडीपीएम 6.0 के तहत 6 अक्टूबर को व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों के यार्ड, रेलवे ट्रैक के किनारे और शहरी क्षेत्रों से गुजरने वाले रेलखंडों के आसपास वर्षों से जमा लेगेसी वेस्ट, प्लास्टिक कचरा और स्क्रैप को हटाया गया। इस क्रम में रेलवे ट्रैक के किनारे उगी अनावश्यक झाड़ियों और वनस्पतियों की भी कटाई की गई।
रेल प्रशासन के अनुसार इससे न सिर्फ ट्रैक क्षेत्र की दृश्यता और स्वच्छता में सुधार होगा, बल्कि सिग्नल साइटिंग बेहतर होगी और झाड़ियों में पनपने वाले कीट-पतंगों, चूहों तथा अन्य जीव-जंतुओं से भी निजात मिलेगी। इसके अलावा लेवल क्रॉसिंग, गेट लॉज, केबिन और ट्रैक किनारे स्थित रेलवे आवासीय कॉलोनियों के आसपास भी विशेष सफाई कर अनुपयोगी सामग्री हटाई गई।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ट्रैक और उसके आसपास स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करना है। सोनपुर रेल मंडल स्वच्छ रेलवे, स्वच्छ परिसर और स्वच्छ पर्यावरण के संकल्प के साथ निरंतर स्वच्छता गतिविधियां चला रहा है, ताकि यात्रियों, रेलकर्मियों और आम जनों को बेहतर सुविधाएं मिल सके।
![]()













Leave a Reply