Advertisement

सेवा संकल्प अभियान के तहत फुसरो के भाजपाइयों ने बनाई रंगोली

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। सेवा संकल्प अभियान के तहत बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर भाजपा द्वारा 5 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फुसरो नगर अध्यक्ष टुनटुन तिवारी के नेतृत्व मे पुराना बीडीओ आफिस स्थित शिव मंदिर के समीप रंगोली का आयोजन किया गया। पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों की सराहना की। कार्य क्रम में कई प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा के रंग राष्ट्रीय के संग विषय पर आकर्षक रंगोली बनाई गई। इस कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम सहित शिवलाल रविदास, मदन गुप्ता, चंदन राम, श्रीकान्त यादव, ओम प्रकाश सिंह, रवि चक्रवती आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *