Advertisement

सेरसा ग्राउंड दुर्गा पूजा कमेटी का पुनर्गठन, विनीत अध्यक्ष व् संदीप बने महासचिव

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। रेलवे के सेरसा ग्राउंड में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा को लेकर 9 सितंबर को पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इस संबंध में आयोजित बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कमेटी और कार्यकारिणी का गठन किया।

जानकारी के अनुसार आयोजित बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के भव्य एवं सफल आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कमिटी पुनर्गठन के दौरान रेलवे बोकारो के क्षेत्रीय प्रबंधक विनीत कुमार को अध्यक्ष, संतोष कुमार (ओसी, आरपीएफ बोकारो) को उपाध्यक्ष तथा संदीप कुमार को महासचिव चुना गया। धर्मेंद्र कुमार को सचिव और मिंटू चक्रवर्ती, सुदाम यादव, निपेंद्र रंजन एवं बबलू सिंह को सहायक सचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं भारत दुर्गा को कोषाध्यक्ष तथा मुकेश कुमार, सौरव यादव और विजय महतो को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया।

मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सदस्यों ने बधाई दी और पूजा आयोजन में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। बैठक में राहुल वर्मा, सोम विश्वकर्मा, राघव सेनापति, राजेंद्र तांती सहित बड़ी संख्या में कमेटी सदस्यगण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *