Advertisement

सीसीएल सीकेएस ढोरी ने स्व. ठेंगड़ी की पुण्यतिथि पर मनाया सामाजिक समरसता दिवस

श्रधेय दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन के नेता के रूप में विख्यात रहे-रविंद्र

प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी के पुण्यतिथि 14 अक्टूबर सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने किया।

उक्त कार्यक्रम के मौके पर सीसीएल सीकेएस के कार्यसमिति सदस्य सह अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सीसीएल सीकेएस ढोरी द्वारा समरसता दिवस पर के उपलक्ष्य पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय ढोरी में स्व. श्रधेय ठेंगड़ी के पुण्यतिथि के अवसर पर उनको माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर संगठन के गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उक्त मौके पर रवींद्र मिश्रा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ देश का नम्बर एक संगठन है।

आज पुरे देश मे समरसता दिवस मनाया जा रहा है। मिश्रा ने कहा कि आज पुरे भारत वर्ष एवं सीसीएल में सीकेएस द्वारा समरसता दिवस मनाया जा रहा है। इसी निमित्त आज ढोरी क्षेत्र के भी कार्यकर्ता द्वारा क्षेत्र में सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर अपनों के बीच अंग वस्त्र, श्रीफल तथा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा क्षेत्र द्वारा समरसता दिवस पर क्षेत्र के सभी सफाई कर्मियों को जीन्स पैंट, टी शर्ट, बालिकाओं को स्कर्ट पैंट, महिलाओं को साड़ी तथा मिठाई का पॉकेट उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया गया।

मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2004 से ही भारतीय मजदूर संघ सामाजिक समरसता दिवस मानती आ रही है। उसी निमित्त आज हमसभी 21वीं पुण्यतिथि मना रहे है। विनय कुमार सिंह ने कहा कि स्व. ठेंगड़ी का त्याग, तपस्या और बलिदान के नारा का ताकत है कि भारतीय मजदूर संघ आज देश के नंबर वन संगठन के रूप में स्थापित है। स्व ठेंगड़ी राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन के नेता के रूप में विख्यात रहे है।

मौके पर ढोरी क्षेत्र के कुलदीप, शहनवाज़ खान, राजेश पासवान, सुबीर मुखर्जी, भुनेश्वर, भोला राम, प्रतोष कुमार रॉय, संदीप उरांव, मनोज कुमार, प्रशांत मिश्रा, प्रेमलता देवी, सुजाता मुखर्जी, सुमिति कुमारी, सीमा कुमारी, लखि बाला देवी, ज्योति, सबिता देवी, प्रतिभा कौशलें, यशोदा, सूती, देवकी देवी, पुनम देवी आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *