प्रवधान के अनुसार प्रदत्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी-नीलेन्दु सिंह
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड की राजधानी रांची के दरभंगा हाउस स्थित सीसीएल मुख्यालय मे 3 सितंबर को बोकारो जिला के हद में कथारा क्षेत्र के श्रमिक संगठन आरसीएमयू प्रतिनिधिमंडल ने सीसीएल के सीएमडी से भेंट की।
जानकारी के अनुसार सीसीएल के सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह से श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्र के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने क्षेत्र के श्रमिकों से संबंधित समस्याओ को रखते हुए इस पर शीघ्र पहल करने का अनुरोध किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सिंह ने जानकारी दी कि अवकाश प्राप्त श्रमिक व मृत श्रमिकों के आश्रितो को पेंशन मद में काटी गयी दो प्रतिशत की राशि का भुगतान सूद समेत करने, कैडर पूरा कर चुके श्रमिकों को पदोन्नति देने, जारंगडीह कोलियरी के विस्तारीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने, स्वांग – गोविंदपुर फेज दो परियोजना के भूमिगत खदान से खुली खदान में लाये गए श्रमिकों को जिस प्रकार का कार्य कराया जा रहा है, उसी पद में समायोजन करने, कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सक की कमी को दूर करने, डीएवी कथारा जूनियर विंग के समीप स्थित जर्जर भवन को ध्वस्त किए जाने, कथारा के अधूरे स्टेडियम को सुसज्जित करने, असैनिक विभाग द्वारा चलाये जा रहे एएमसी जैसी सफ़ेद हाथी योजना को बंद करने सहित कई गंभीर मुद्दे को रखने का कार्य किया।
इस अवसर पर सीएमडी ने अश्वस्त किया कि इन सभी मामलों में सार्थक पहल होगी। श्रमिक नेता ने जानकारी दी कि सीएमडी कथारा क्षेत्र के मामले को लेकर काफ़ी सकरात्मक रूचि दिखाए हैं। इस महीने में उनका कथारा का निरीक्षण का भी कार्यक्रम हो सकता है। इस अवसर पर यूनियन नेता वेद व्यास चौबे, बीएन तिवारी, सुरेश ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply