रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सियालजोरी स्थित ईएसएल वेदांता प्लांट में जहरीली गैस रिसाव की घटना में समीर अंसारी की मौत के बाद पीड़ित परिवार को 38 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने पर सहमति बनी है। परिजनों के आग्रह पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो और आजसू पार्टी के बोकारो जिलाध्यक्ष सचिन महतो वार्ता में शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार आयोजित वार्ता के दौरान तय हुआ कि परिवार को 25 लाख रुपये इंश्योरेंस के तहत तथा 13 लाख रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। उक्त घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक डॉ महतो और आजसू जिलाध्यक्ष ने कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। गैस रिसाव जैसी घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन और जिम्मेदार अधिकारीयों की जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है।
वार्ता में जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सुशेन रजवार, सियालजोरी थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य रफीक अंसारी, मुकेश बाउरी, सांसद प्रतिनिधि दुर्गा चरण महतो, अरविंद दुबे और कंपनी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply