प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। यूं तो सावन प्रतिपदा से ही नित्य क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव को जलाभिषेक व बेलपत्र अर्पण को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती रही। बीते चार सोमारी व्रत में भी श्रद्धालु जमकर शिवभक्ति दिखाई।
वहीं 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर बोकारो नील के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली के मंडपवारी चौक स्थित पौराणिक शिव मन्दिर में आचार्य संतोष चटर्जी, राजेश चटर्जी एवं प्रफुल्य बाबा द्वारा पूजन कार्य किया गया। यहां सैकड़ो महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग, युवक, युवतियां दोपहर बेला तक पूजा करते रहे।

इस क्रम में अंगवाली से तीन किलोमीटर दूर वन क्षेत्र स्थित पौराणिक महादेव पत्थरधाम में सैकड़ों श्रद्धालुओं को पुजारी रामपद बाबा ने पूजा कराई। आचार्य गौरबाबा द्वारा दामोदर नदी-ख़ांजो संगम तट स्थित अर्धांगेश्वरनाथ शिव मन्दिर में आगंतुक श्रद्धालुओं को पूजा कराये। एक अन्य समाचार के अनुसार देर शाम परंपरानुसार श्रीहरि मंदिर में श्रीकृष्ण झूलन का आयोजन किया गया। जिसमें सार्वजनिक पूजा समिति के प्रतिनिधियों सहित पुजारी सक्रिय रहे।
![]()













Leave a Reply