Advertisement

वैशाली जिला प्रशासन के सख्त रुख से नशे के कारोबारियों में हड़कंप

प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। पर्व त्योहार के अवसर पर वैशाली जिला प्रशासन की सख्ती क्षेत्र के आमजन मानस को राहत प्रदान करने वाली है। जिला प्रशासन वैशाली ने हाल के दिनों में इस तरह की नजीर पेश की है।

जानकारी के अनुसार बीते 10 अक्टूबर की रात नशे के कारोबारियों के विभिन्न ठिकानों तथा अन्य दुकानों आदि पर वैशाली के जिला पदाधिकारी (डीएम) वर्षा सिंह ने छापेमारी अभियान चलाया। बताया जाता है कि इस क्रम में जिला मुख्यालय हाजीपुर के एक दुकान से एक विदेशी शराब की बोतल तथा देशी नशीला पदार्थ भी बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर धावा बोला जिससे उक्त बरामदगी हुई।

ज्ञात हो कि वैशाली समेत बिहार के कई अन्य जिलों में नकली शराब के धंधेबाजों ने अपना जाल फैला रखा है। प्रशासन की सख्ती से त्योहार के समय चलाया गया उक्त अभियान जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मालूम हो कि पुलिस और जिला प्रशासन की ऐसी संयुक्त कार्रवाइयों से जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों पर नकेल कसा जाता है, ताकि जहरीली शराब आदि से होने वाले नुकसान पर लगाम लग सके।

सूत्रों के अनुसार बीती रात गुप्त सूचना मिली थी कि कई स्थानों पर नशीले पदार्थों की बिक्री तथा आवक से जुड़ी गतिविधियों को अंजाम देने के फ़िराक में कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हैं।इसके बाद चिन्हित स्थानों पर रेड किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *