Advertisement

वैशाली जिला प्रशासन की जांच में कई प्रतिबंधित सामग्री जब्त, प्राथमिकी दर्ज

प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला प्रशासन इन दिनों जिले में नशा मुक्त अभियान को मजबूत बनाने में जुटा है। बीते दिनों जिलाधिकारी (डीएम) वर्षा सिंह ने अभियान के तहत छापेमारी की। छापेमारी में कई प्रतिबंधित सामग्रियां जब्त की गयी। जिसमें सिरिंज, मोबाइल और नकद राशि शामिल है।

जानकारी देते हुए डीएम ने कहा कि इसे लेकर स्थानीय गंगा ब्रिज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ज्ञात हो कि वैशाली जिला मुख्यालय नगर परिषद हाजीपुर के एक वार्ड क्षेत्र में उक्त छापेमारी की गई। जिसे लेकर एक टीम गठित की गई थी, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा ड्रग इंस्पेक्टर को भी शामिल किया गया था। जिलाधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने एनडीपीएस एक्ट का उल्लंघन किया है, जिसे लेकर उनपर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर रहिवासी मिथिलेश राय को आरोपी बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार इससे पूर्व भी जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश के बाद जिला के हद में महुआ तथा हाजीपुर के कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की गई थी। विदित हो कि इन दिनों त्योहार को लेकर लोक सुरक्षा के मद्देनजर नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जब्त की गई प्रतिबंधित सामग्रियों में दवाएं, सिरिंज और मोबाईल के अलावा अन्य वस्तुएं शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *