Advertisement

विशेष मामले में ही सक्रिय क्यों होते हैं बाबूलाल मरांडी-भुवनेश्वर केवट

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी की दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से 26 अगस्त की शाम मिलने के बहाने ही सही चलकरी की जनता को उनका दर्शन हुआ। इसके लिए चलकरी की जनता की ओर से नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को धन्यवाद। उक्त बाते भाकपा माले नेता भुवनेश्वर केवट ने कहा।

केवट ने कहा कि चलकरी की पीड़िता से इसके पहले गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय, वर्तमान सांसद सीपी चौधरी आए और अब बाबूलाल जी पीड़िता से मिलने चलकरी आए। उनके साथ चलकरी से कहीं ज्यादा दूसरे पंचायत रहिवासी शामिल थे। बड़ा सवाल है कि किसी खास मामले में ही बाबूलाल और उनके कुनबों की सक्रियता क्यों बढ़ जाती है। जब दोनों बड़े नेता इस मामले में आए जानकारी हासिल किए तब भी अचानक बाबूलाल जी को क्यों आना पड़ा? जब दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। न्यायालय इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर रही है, तब भी ध्रुवीकरण की राजनीति ओछी हरकत के सिवा कुछ भी नहीं है।

माले नेता केवट ने कहा कि चलकरी में किसी बहाने सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश कामयाब नहीं होगी। यहां सभी समुदाय के रहिवासी पीड़िता के साथ है। पीड़िता को हर हालत में न्याय मिलेगा। कहा कि चलकरी को कुत्सित राजनीति का मैदान नहीं बनने दिया जाएगा। कहा कि पीड़िता के घर का शौचालय अगर ठीक ठाक होता तो महिला को बाहर शौच के लिए नहीं जाना पड़ता और घटना भी नहीं होती। शौचालय की योजना लूट की योजना में तब्दील हो गया, इसका ताजा प्रमाण टूटा खंडहर है।

इसकी जिम्मेदारी बाबूलाल जी कबूल करें। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष से अनुरोध है कि चलकरी समेत पूरे राज्य के सभी गरीब घरों में बने शौचालयों को केंद्रीय योजना से मरम्मति करायें, ताकि दूसरी घटना की पुनरावृत्ति ना हो सिर्फ आंशू बहाने से काम नहीं चलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *