राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। लायंस क्लब बोकारो थर्मल शाखा की ओर से 6 सितंबर को स्थानीय डीवीसी ऑफिसर्स क्लब में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह की शुरुआत दीप प्रवजलित कर एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने क्लब की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है। शिक्षकों के बगैर सभ्य एवं शिक्षित समाज की स्थापना नहीं किया जा सकता।
इस अवसर पर बोकारो थर्मल केंद्रीय विधालय की शिक्षिका विभा रानी श्रीवास्तव, डीवीसी +2 हाई स्कुल के शिक्षक दिनेश कुमार महतो एवं शिक्षक संजय कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। सभी शिक्षकों को मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान अरजरीया, लायंस क्लब के आजीवन सदस्य जोगेंद्र गिरि आदि विशिष्ट अतिथियों ने अंगवस्त्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इसके अलावे समारोह में विभिन्न विद्यालयों से आये दर्जनों शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चन्दना मिश्रा सहित लायंस क्लब बोकारो थर्मल शाखा अध्यक्ष विनोद भाटिया, प्रकाश ठक़्कर, खिरोधर महतो, धर्म सिंह, सुनील यादव, रत्नेश शर्मा, अशोक साव आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply