Advertisement

रेलवे सांस्कृतिक भवन सोनपुर में पहली बार सात दिवसीय रामलीला महोत्सव शुरू

पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने किया महोत्सव का उद्घाटन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने बीते 14 अक्टूबर को सारण जिला के हद में सोनपुर स्टेशन के समीप स्थित रेलवे सांस्कृतिक भवन में प्रथम बार आयोजित रामलीला महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। मंडल कला संगम सोनपुर के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय महोत्सव आगामी 20 अक्टूबर तक चलेगा।

उद्घाटन के अवसर पर मुख्यालय हाजीपुर से अपर महाप्रबंधक, महाप्रबंधक के सचिव सहित विभिन्न विभागों के शाखा अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सोनपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन, अपर मंडल रेल प्रबंधक सुमन कुमार तांती सहित रेल मंडल के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान रामलीला मंच के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणादायी गाथा का मंचन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, मंडल कला संगम एवं कार्मिक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *