Advertisement

रक्षाबंधन की धूम के साथ बहनों ने भाई की कलाई में बांधी राखी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। श्रावण पूर्णिमा के मौके पर 28 अगस्त को भाई-बहनों की पवित्र रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन (राखी) उत्साह के साथ पारंपरिक तरीके से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र राखी बांधकर अपनी सुरक्षा की शपथ ली तथा उपहार ग्रहण कर भाइयों को मिष्ठान ग्रहण करायी।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली सहित चलकरी, झुंझको, बेहरागोड़ा, मधुपुर, चांदो, पिछरी, रोहर, पेटरवार, बुंडू, कोह, सदमा, ओरदाना, पतकी, चांपी, खेतको आदि इलाके में रक्षाबंधन की धूम रही।
इस अवसर पर अधिकांश विवाहिता बहने अपने मायके जाकर भाइयों की कलाई में श्रद्धा से राखी बांधकर, मिष्ठान खिलाकर अपनी प्रेम का प्रदर्शित किया। भाइयों ने भी बहनों की जीवन भर हर मायने में रक्षा करने का वचन दिया। साथ हीं अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपहार भेंट की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *