Advertisement

मुखिया द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांध में स्कूल बैग का वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांध में 8 अक्टूबर को स्कूल बैग का वितरण किया गया। पंचायत की मुखिया मुरली देवी द्वारा स्कूल के छात्र छात्राओं के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया।

उक्त जानकारी मुखिया पुत्र एवं समाजसेवी बबलू कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुखिया मुरली देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी उचित शिक्षा के लिए बराबर प्रोत्साहन की जरूरत है। स्कूल बैग मिलने से बच्चे काफी उत्साहित है।

वे विद्यालय आने के लिए प्रेरित होंगे, जिससे शिक्षा के विकास में सहयोग प्राप्त होगा। स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सीमा देवी, प्रधानाचार्य ब्रज बिहारी साव, सतीश दयाल, अनीता कुमारी, ओम प्रकाश, विनोद रजक सहित दर्जनों छात्र- छात्रा उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *