एस. पी. सक्सेना/बोकारो। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन बीते 18 अक्टूबर को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना के पावन अवसर पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने लगातार बेरमो एवं गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर आशीर्वचन लिया।
जानकारी देते हुए पूर्व सांसद के निजी सचिव मृत्युंजय पांडेय ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व सांसद ने बेरमो विधानसभा क्षेत्र के पूजा पंडालों यथा फुसरो बाजार दुर्गा मंदिर, सेंट्रल कॉलोनी, कारीपानी, शारदा कॉलोनी, मकोली दुर्गा मंदिर, पुराना कारो विस्थापित, बिरसा नगर डंपिंग, सुभाष नगर, जवाहर नगर, करगली 3 नंबर कॉलोनी, डीवीसी बेरमो माइंस, रामनगर दुर्गा मंदिर, बेरमो सीम, गांधी नगर, बारीग्राम, हरिजन दुर्गा मंदिर सन्डे बाजार, ऊपर क्वार्टर संडे बाजार, छोटा क्वार्टर संडे बाजार, जारंगडीह दुर्गा मंदिर, कथारा मोड़ दुर्गा मंदिर, चार नंबर शिफ्टिंग साइट, जरिडीह बाजार, बेरमो स्टेशन का दौरा किया।

वहीं पूर्व सांसद ने गोमिया विधानसभा क्षेत्र के आईईएल, गोमिया एवं स्वांग गोमिया में आयोजित दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की आराधना की और माता रानी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां भगवती से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी क्षेत्रवासियों पर बनी रहे और हर घर में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो। नवरात्र का यह पावन पर्व समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।

बताया जाता है कि इस दौरान पूजा पंडाल भ्रमण में उनके साथ में फुसरो नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, पूर्व साड़म मंडल अध्यक्ष शिव शंकर दुबे, बिनोद सिंह सहित स्थानीय पूजा कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply