Advertisement

मवेशी को बचाने में बाइक से गिर कर मजदूर नेता घायल, कंजकीरो मुख्य सड़क की घटना

राजेश कुमार/बीटीपीएस (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में डीवीसी के बोकारो थर्मल कंजकीरो मुख्य सड़क पर मवेशी को बचाने के दौरान 6 अक्टूबर की संध्या बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस घटना में बाइक चालक सह मजदूर यूनियन नेता 50 वर्षीय नागेश्वर महतो गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जाता है कि घायल अवस्था में मजदूर नेता महतो को तत्काल डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज हेतु लाया गया। जहां स्थिति गंभीर होता देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु बीजीएच बोकारो अस्पताल रेफर कर दिया। घायल मजदूर नेता दामोदर वेली कारपोरेशन (डीवीसी) के बोकारो थर्मल प्लांट में बतौर सप्लाई मजदूर के रूप में कार्यरत है तथा हिंद मजदूर किसान यूनियन के बोकारो थर्मल शाखा सचिव है।

घटना की सूचना के बाद भारी संख्या में मजदूर एवं अन्य यूनियनों के प्रतिनिधि घायल मजदूर प्रतिनिधि को देखने अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पेक नारायणपुर थाना की पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। सहयोगी सप्लाई मजदूर गणेश राम एवं परिजनों ने बताया कि घायल नागेश्वर अपनी बाइक से बगोदर के नागलो गाँव गया गये थे। वापस लौटने के दौरान कांजकीरो मुख्य सड़क के समीप मवेशी को बचाने में उक्त घटना घट गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *