Advertisement

मजदूरों के सुख-सुविधा का ख्याल रखना प्रबंधन का दायित्व है-जीएम

मजदूर समस्या समाधान पर ध्यान दे सीसीएल प्रबंधन-रवींद्र कुमार पांडेय

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के करगली ऑफिसर्स क्लब मे कोल फील्ड मजदूर यूनियन के पदाधिकारीयो और महाप्रबंधक के साथ 15 अक्टूबर को एजेंडा बैठक हुई। जिसमें क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) एस के झा और यूनियन के संयुक्त महामंत्री रवीन्द्र कुमार पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में क्षेत्र में पानी, बिजली, पदोन्नति, आवास, स्वास्थ्य और अन्य प्रमुख समस्याओं पर सकारात्मक चर्चा की गयी। साथ हीं प्रबंधन ने समय-समय पर इनका समाधान करने की बात कही।

बैठक में संयुक्त महामंत्री रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि खदानों में सुरक्षित खनन, पर्यावरणीय मानकों और श्रमिकों की सुरक्षा का पालन हर हाल हो। मजदूर की समस्या पर प्रबंधन ध्यान दे। जीएम एस के झा ने कहा कि प्रबंधन और यूनियन मजदूरो के बीच पुल का काम करती है। कहा कि मजदूरो की सुख- सुविधा का ख्याल रखना प्रबंधन का दायित्व है।

इस अवसर पर महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, विभागाध्यक्ष असैनिक मनोज कुमार साह, विभागाध्यक्ष प्रशासन एवं मानव संसाधन विनय रंजन टुडु, प्रबंधक एचआर पी एन सिंह, एएफएम राजीव रंजन, यूनियन प्रतिनिधि आर उनेश, गजेन्द्र प्रसाद सिंह, सुशील सिंह, संतोष ओझा, अशोक सिंह, जितेन्द्र पासवान, संजय सिंह, नागेन्द्र गुप्ता, शैलेंद्र प्रसाद, संजीव कुमार, भोला नाथ चक्रवर्ती, मोहम्मद खुर्शीद आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *