रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो स्टील प्रबंधन के खिलाफ मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे विस्थापितों की तबीयत पर अब स्वास्थ्य विभाग की नजर है। आंदोलन में शामिल कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह का ब्लड प्रेशर कम पाया गया है, जबकि अन्य आंदोलनकारियों के बीपी में भी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों की स्वास्थ्य जांच की और जरूरी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। इस बावत बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि मेडिकल टीम 24 घंटे आंदोलन स्थल पर तैनात रहेगी। सुबह और शाम सभी आंदोलनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
कहा कि जरूरत पड़ने पर विधायक को अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है। वहीं, मेडिकल ऑफिसर डॉ पंकज कुमार सिन्हा के अनुसार, मानसिक तनाव के कारण ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव हो सकता है। विधायक की पल्स सामान्य है। पहले से बीपी की दवा लेने वाले आंदोलनकारियों को दवाएं भी उपलब्ध कराई गई है।
![]()













Leave a Reply