Advertisement

बोकारो में फैशन डिजाइनिंग लाभार्थियों के लिए ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स कार्यक्रम

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिले में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (डीएमएफटी) के सौजन्य से एवं रियल स्कॉलर सोसाइटी द्वारा संचालित फैशन डिजाइनिंग एवं हैंडलूम सेक्टर से जुड़े लाभार्थियों के लिए ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (टीओटी) कार्यक्रम बीते 22 अगस्त से प्रारंभ किया गया, जिसका समापन एक सितंबर को किया गया। इसमें 180 लाभार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चयनित लाभार्थियों को प्रशिक्षक के रूप में विकसित करना तथा उन्हें प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए आवश्यक तकनीकी ज्ञान, प्रशिक्षण पद्धति, संचार कौशल, क्लास रूम मैनेजमेंट एवं एसेसमेट मैथिलोडॉजी से अवगत कराना है।

टीओटी कार्यक्रम में बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फैशन डिजाइनिंग, कटिंग, स्टिचिंग, हैंडलूम एवं एपेरल-रिलेटेड स्किल्स के साथ-साथ प्रशिक्षण देने की आधुनिक एवं प्रभावी तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने लर्निंग बाय डूइंग पद्धति के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

इस अवसर पर प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों की प्रैक्टिकल, अंडरस्टैंडिंग, कम्युनिकेशन, स्किल और ट्रेनिंग डिलेवरी क्षमता को भी विकसित किया गया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने कहा कि टीओटी प्रशिक्षण से उन्हें स्वयं रोजगार के साथ-साथ अन्य महिलाओं एवं युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने का अवसर मिलेगा।

रियल स्कॉलर सोसाइटी के प्रोजेक्ट मैनेजर धीरज कुमार ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रहकर प्रशिक्षित लाभार्थियों को आगे रोजगार, स्वरोजगार एवं उत्पादन इकाई से जोड़ना है, ताकि कौशल विकास को स्थायी आजीविका से जोड़ा जा सके। कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित प्रतिभागी भविष्य में अपने-अपने क्षेत्र में अन्य लाभार्थियों को प्रशिक्षित कर कौशल विकास की श्रृंखला को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रोजेक्ट के मुख्य सचेतक रविन्द्र कुमार ने कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *