योगासन और कबड्डी में स्कूली छात्रों ने दिखाया दम
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण प्रमंडल स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 में सारण, सीवान और गोपालगंज जिला के स्कूली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
जानकारी के अनुसार आयोजित योगासन प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में सारण जिले के खिलाड़ियों ने पदकों पर कब्जा जमाया। अंडर-19 वर्ग में बालिका वर्ग में रूबी कुमारी, रोशनी कुमारी, भारती कुमारी और स्नेहा कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि गोपालगंज की खुशी सिंह ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बालक वर्ग में राजू ओझा, शिवम कुमार, आर्यन राज और यशवर्धन कुमार विजेता रहे।
अंडर-17 के बालक वर्ग में गुड्डू कुमार, आकाश कुमार, टिक राजा, श्रेयांश कुमार और युवराज कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं बालिका वर्ग में अनुष्का, सुमैया, त्रिशिका, आनंदी और सुप्रिया विजेता रही। अंडर-14 बालक वर्ग में मनु कुमार, अपूर्व आलोक, प्रशांत कुमार और पीयूष कुमार तथा बालिका वर्ग में सोनाली कुमारी, अनुष्का कुमारी, आनंदी, रागिनी कुमारी, अग्रिया और समीक्षा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान आकर्षित किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल में सीवान की टीम विजेता और छपरा की टीम उपविजेता रही। अंडर-14 बालक वर्ग में छपरा और सीवान की टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं, जबकि अंडर-17 बालक वर्ग में छपरा और सीवान के बीच फाइनल मुकाबला जारी है।
इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में उपस्थित जिला प्रशासन और खेल विभाग के अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय और उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
![]()













Leave a Reply