Advertisement

पेटरवार व् जरीडीह के पंचायतों तथा शहरी क्षेत्रों के दुर्गा मंदिर में नवपत्रिका स्थापित

मंदिर का पट खुलते ही मां के दर्शन को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि 17 अक्टूबर को प्रातः बोकारो जिला के हद में पेटरवार एवं जरीडीह प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मां की नवपत्रिका जलाशयों से विधिवत लाकर मंदिरों में स्थापित की गई।

इस अवसर पर पेटरवार प्रखंड के मठ टोला पेटरवार, बुंडू पंचायत के केवट टोला, कोह, सदमा, उत्तासारा, खेतको, चांदो, चांपी, चलकरी, अंगवाली सहित अन्य पंचायत की मंदिरों में कई स्थल पर टेंट लगाकर आयोजन हो रहा है। प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित बड़काबांध (जलाशय) से डोली में बिठाकर मां दुर्गा की नवपत्रिका लाकर मंदिर में निर्धारित समय पर स्थापित किया गया।

यहां प्रातः तड़के आचार्य संतोष चटर्जी एवं अनुजो द्वारा जलाशय में विधि-विधान से घंटों पूजा की गई। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष देवब्रत जायसवाल, पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार एवं अन्य पदेन प्रतिनिधियों व सदस्यों सहित काफी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित थे। ढोल-ढांक व बैंड बाजा के साथ पटाखे फोड़ते, मां का जयकारा लगाते श्रद्धालूजन मंदिर पहुंचे और मां की नवपत्रिका प्रवेश कर स्थापित किया।

वहीं जरीडीह प्रखंड के शहरी क्षेत्र यथा जैनामोड़, बांधडीह, बालीडीह, टांड़मोहनपुर, तुपकाडीह, तांतरी, बहादुरपुर, पथरिया सहित अन्य पंचायत की मंदिरों में आज नवपत्रिका मंदिर में प्रवेश किया गया। जैनामोड़ स्थित मंदिर में आचार्य सह पुजारी संग सार्वजनिक पूजा समिति के अध्यक्ष रविशंकर सिंह, सचिव मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष विक्की सरदार सहित अनेकों श्रद्धालु शामिल थे। मालूम हो कि 18 अक्टूबर को महाष्टमी तिथि को मां के आठवें स्वरूप गौरी माता की विधि विधान से श्रद्धालुओं द्वारा पूजा की जायेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *