Advertisement

पेटरवार के अंगवाली में श्रीकाली पूजा समिति का गठन

श्रद्धालुओं द्वारा मां दुर्गा की द्वितीय स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित श्रीकाली माता मंदिर परिसर में बीते 11 अक्टूबर की संध्या आगामी कालीपूजा को लेकर बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने की।

बैठक में हर वर्ष की भांति धूमधाम से काली पूजा आयोजन के निमित्त नई कमिटी गठित की गई। नई कमिटी में अध्यक्ष सौरव पाल, उपाध्यक्ष अजय रजवार, सचिव आनंद यादव, उपसचिव बसंत रजवार एवं कामेश्वर ठाकुर, कोषाध्यक्ष कौशल कपरदार, उपकोषाध्यक्ष विवेक कपरदार आदि चुने गए।

साथ ही कमिटी में संरक्षक बतौर साकेत कपरदार, सोनू यादव, राजू रजवार, राहुल रजवार, अनीश रजवार, नायक, मुरारी राजा रजवार, विकास रजवार, प्रकाश रजवार, प्रयाग रजवार, कन्हाई, ध्रुव, रंजित, विशाल आदि को बनाया गया।
मौके पर पुजारन हीरा मुखर्जी, पुत्र प्रदीप मुखर्जी, शिवचरण कपरदार, तारकेश्वर कपरदार, बिरसा रजवार, अनिल रजवार, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।

मां दुर्गा की द्वितीय स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा

शारदीय नवरात्र की दूसरे दिन 12 अक्टूबर श्रद्धालुओं ने पेटरवार एवं जरीड़ीह प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिर, पूजा पंडालों में मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की विधिवत पूजा की। साथ हीं शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया। पाठ के उपरांत सायंकालीन आरती में आचार्य सहित काफी संख्या में महिला, पुरुष श्रद्धालु भाग लिए। इसके अलावा पुलिस प्रशासन समय समय पर आबादी वाले इलाकों में बाइक से गस्त लगाते रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *