Advertisement

पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल ने राजद नेता को दी श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/बीटीपीएस (बोकारो)। झारखंड के पूर्व मंत्री सह मांडू के पूर्व विधायक जय प्रकाश भाई पटेल 17 अक्टूबर की रात्रि बोकारो थर्मल पहुंचे। यहां राजद नेता स्व ज्ञानेश्वर सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दिए। साथ ही राजद नेता के मौत पर दु:ख व्यक्त करते हुए परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

ज्ञात हो कि बीते दिनों राजद नेता ज्ञानेश्वर सिंह यादव की हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गई थी। इस अवसर पर राजद नेता अनवर आलम, जलेश्वर महतो, द्वारिका प्रसाद महतो, बोकारो थर्मल डिग्री कॉलेज के प्राचार्य गुप्तेश्वर प्रसाद यादव, प्रो. अमित कुमार रंजन, बालेश्वर यादव, बाल गोविन्द प्रजापति आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *