Advertisement

पूर्व जिला पार्षद के प्रयास से दुर्गापूजा के पूर्व पेंशनधारियों का बकाया राशि का भुगतान

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में पोटका के पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल द्वारा बीते 30 सितंबर को अपने पत्रांक-54 के तहत उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को दिए गये ज्ञापन में आगामी दुर्गापूजा से पूर्व लंबित चार, पांच माह से पेंशन राशि की भुगतान की थी। जिसमें असहाय वृद्ध, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग आदि का पेंशन भुगतान शामिल है।

बता दे कि पेंशन भुगतान पूजा से पूर्व नहीं होने की स्थिति में पूर्व पार्षद द्वारा उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी गयी थी। जानकारी के अनुसार 6 अक्टूबर को पुनः इस विषय पर कार्रवाई की जानकारी हासिल करने पूर्व पार्षद मंडल जिला सामाजिक सुरक्षा निदेशक शत्रुंजय कुमार से उनके कार्यालय में मिले। उन्होंने जानकारी दी कि केंद्र से बकाया पेंशन की जो राशि आई हुई थी उसे रिलीज कर दी गई है।

शीघ्र ही सबसे पहले वृद्ध, वृद्धा एवं दिव्यांग तथा विधवाओं के बैंक खाते में बकाया पेंशन राशि भेजी जाएगी। पूर्व पार्षद द्वारा उक्त खुशी की खबर सुनते हुए सामाजिक सुरक्षा निदेशक एवं उपयुक्त के प्रति आभार प्रकट किया है। मौके पर पूर्व जिला पार्षद मंडल के साथ राजू नारायण भकत एवं चंदन भकत भी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *