Advertisement

पीजी की पढ़ाई शुरू करने के प्रस्ताव पर छात्रसंघ व् शिक्षकों ने विधायक का जताया आभार

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में चंदनक्यारी क्षेत्र में क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा (टीआरएल) में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) की पढ़ाई शुरू कराने की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर स्थानीय विधायक की पहल से क्षेत्र के युवाओं और शिक्षाविदों में भारी उत्साह है।

बोकारो के छात्र नेता युगदेव महथा की अगुवाई में 16 अक्टूबर को चंदनक्यारी में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस दौरान चर्चा की गई कि चंदनक्यारी विधायक सह बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) धनबाद के सीनेट मेंबर द्वारा टीरएल विषयों में पीजी की पढ़ाई को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले सत्र में भी विधायक उमाकांत रजक द्वारा चास कॉलेज चास में पीजी की पढ़ाई शुरू करने की मांग को झारखंड विधानसभा में प्रमुखता से उठाया गया था।
बोकारो जिले की स्थानीय भाषाओं में उच्च शिक्षा (पीजी) की शुरुआत की दिशा में हो रहे विधायक के सकारात्मक प्रयासों से विद्यार्थियों और स्थानीय रहिवासियों में हर्ष देखा जा रहा है। इस पहल के बाद छात्र संघ और शिक्षकगणों की ओर से विधायक का दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर आनंद महतो, अशोक रजक, मंजेश महथा, संदीप रजवार, राजीव महतो, सचिन महतो, जयराम महतो, आकाश महतो, अक्षय महतो समेत कई छात्र नेता व् गणमान्य उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *