Advertisement

पंडालो की सुरक्षा को ले पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण

प्रहरी संवाददाता/बीटीपीएस (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कथारा, जारंगडीह सहित अन्य क्षेत्रों के पूजा स्थलों में आयोजित शारदीय नवरात्र पूजा को लेकर बोकारो थर्मल पुलिस अलर्ट मोड में है।

जानकारी के अनुसार पूजा स्थलों के आसपास शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने बीते 11 अक्टूबर की मध्य रात्रि लगभग 12 बजे संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश पूजा समितियों को दिए।

बताया जाता है कि थाना प्रभारी ने बोकारो थर्मल के तीन पूजा पंडाल सहित कथारा मोड़ शिव मंदिर पूजा स्थल एवं जारंगडीह के दुर्गा पंडालो का निरीक्षण कर पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता एवं विधि व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित पूजा समिति से सुरक्षा संबंधी सुधार के लिए आवश्यक विचार विमर्श कर कई सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करने को कहा। मौके पर थाना के कई पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *