राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के पलामू गांव से दो दिन पूर्व चोरी गये बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बाइक को नारायणपुर गांव के समीप खेत से लावारिस हालत में बरामद किया गया।
जानकारी देते हुए 2 अक्टूबर को पेक नारायणपुर थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह ने बताया कि पलामू अंसारी मोहल्ला रहिवासी रमजान अंसारी की बाइक बीते 30 सितंबर की रात आवास के बाहर से चोरी हो गई थी। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित रमजान ने एक अक्टूबर को थाना में किया था।
उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर पेक नारायणपुर थाना में कांड क्रमांक 36/2026 के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। कहा कि चोरी हुई बाइक को बरामद कर लिया गया है। जल्द ही अज्ञात चोर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
![]()













Leave a Reply