Advertisement

धूमधाम से मनाया गया मां काली मंदिर गोमिया का स्थापना दिवस

नौ क्विंटल दुध का बना खीर प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया मुख्य चौक के समीप स्थित प्रसिद्ध मां काली मंदिर का 35वां वार्षिक स्थापना दिवस बीते 28 अगस्त को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। समापन दिवस पर नौ क्विंटल दुध से बने खीर का प्रसाद का वितरण उपस्थित भक्तों तथा श्रद्धालुओं के बीच किया गया।

जानकारी के अनुसार तीन दिवसीय मां काली अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर जय मां काली के जयकारों से गुंजायमान रहा। तीसरे दिन पूर्णाहुति, महा आरती और महाभोग का आयोजन किया गया। कन्या पूजन में नौ कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजा अर्चना की गई और उपहार भेंट किए गए। अंतिम दिवस 28 अगस्त की देर संध्या पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण शामिल हुए।

इस अवसर पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, स्वांग वाशरी के परियोजना पदाधिकारी वी.मोहन बाबू, स्वांग-गोविंदपुर फेज टू के परियोजना पदाधिकारी सतीश कुमार त्रिवेदी ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में काली मंदिर संचालन समिति के उपाध्यक्ष विपीन कुमार, सचिव प्रदीप रवानी, कोषाध्यक्ष किशोर साव, पुजारी संजय शास्त्री, किशोर वर्मन, आदित्य पांडेय, राजेंद्र रवानी, सरोज कसेरा, केदार रवानी, राजेंद्र रजक, सुनील चौधरी, प्रकाश अग्रवाल, धीरज स्वर्णकार, अनिल स्वर्णकार, विनोद अग्रवाल, सुरेंद्र लाल, दीपक साहू, धनेश्वर साव, पंकज पांडेय, महावीर यादव, पप्पू अग्रवाल, संजय लाल पंसारी, रविंद्र प्रसाद सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *