Advertisement

धूमधाम से डीएवी तेनुघाट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। लीला बिहारी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रूप में एवं देश के प्रथम उपराष्ट्रपति दूसरे राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद्, समाज सुधारक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में 3 सितंबर को डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

इस संबंध में विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज की प्रार्थना सभा डॉ राधा कृष्णन को समर्पित थी। प्राचार्या ने राधाकृष्णनजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित की एवं उनके व्यक्तित्व एवं योगदान पर चर्चा भी की। इसकी क्रम में अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी पुष्प अर्पित करते हुए डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया।

इसके पश्चात अनिकेत हालदार, रुद्र गुप्ता एवं नाज़नीन परवीन कक्षा आठवीं के बच्चों ने हिन्दी व अंग्रेज़ी भाषा में अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद सीसीए प्रमुख मो. असगर अली एवं संदीप कुमार यादव के निर्देशन में कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए शना आफ़रीन द्वारा सुन्दर गीत की प्रस्तुति की गई। तत्पश्चात् भावना भारती, रिया कुमारी व पुष्पांजलि कुमारी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बच्चों द्वारा शिक्षक -शिक्षिकाओं के बीच तरह-तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। वहीं दूसरी तरफ़ ईईडीपी विभाग (कक्षा एलकेजी से कक्षा दूसरी तक) के नन्हें-मुन्हे बच्चे श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित होकर समां बाँध दिए। वहीं कान्हा द्वारा चुरा कर माखन खाने एवं कालिया मर्दन का उत्कृष्ट मंचन किया गया।

इस अवसर पर हलधर महतो, सिद्धार्थ डे, द्रविण कुमार, लक्ष्मी गुप्ता, सपन डे, सूरज कुमार, अंकित कुमार, जयंत कुमार, निकिता सिन्हा, काजल कुमारी, अंजू कुमारी, साक्षी श्रेया, ख़ुशबू कुमारी एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिका व छात्र-छात्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कृति कुमारी एवं आरव सेठी द्वारा किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *