राजेश कुमार/बीटीपीएस (बोकारो)। दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बोकारो थर्मल थाना पुलिस अलर्ट मोड में है। पूजा को लेकर 15 अक्टूबर की संध्या थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला।
बताया जाता है कि इस दौरान पुलिस टीम ने बोकारो थर्मल के फेज टू, नई बस्ती, सिक्स यूनिट आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान सड़क पर लगने वाले जाम की समस्या, पूजा पंडाल के समीप साफ-सफाई, लाइटिंग व्यवस्था आदि का भी निरीक्षण किया गया। फ्लैग मार्च में दर्जनों बाइक दस्ता सहित काफी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल थे।
इस अवसर पर फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी सिंह ने दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्षों, सचिवों सहित अन्य पदाधिकारियों व क्षेत्र के गणमान्य रहिवासियों के साथ संपर्क स्थापित कर दुर्गा पूजा शांति और आपसी सौहार्द के वातावरण में मनाने की अपील की।
![]()













Leave a Reply