Advertisement

दिव्यांग अधिवक्ताओं को स्कूटी मुहैया कराने के मामले में एसडीओ ने लिया सज्ञान

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के दिव्यांग अधिवक्ताओं को अधिवक्ता संघ द्वारा स्कूटी मुहैया कराने की मांग मामले में एसडीओ बेरमो ने सज्ञान लिया है। एसडीओ ने इसे लेकर ओएनजीसी को पत्र लिखा है।

जानकारी के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी तेनुघाट के द्वारा परिसम्पदा प्रबंधक ओएनजीसी बोकारो को एक पत्र प्रेषित कर तेनुघाट के दिव्यांग अधिवक्ताओं को स्कूटी मुहैया कराने के संबंध में पत्र प्रेषित किया है। पत्र में बताया गया है कि तेनुघाट अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो द्वारा बीते 19 नवंबर 2025 को तेनुघाट के दिव्यांग अधिवक्ताओं के लिए स्कूटी मुहैया कराने के लिए एक आवेदन दिया गया था। जिसमें दिव्यांग अधिवक्ता राकेश कुमार, जयप्रकाश तिवारी, सुरेश प्रसाद महतो, अवधेश प्रसाद, सुजीत कुमार डे, विपिन कुमार अड्डी एवं प्रमोद कुमार सिंह को स्कूटी मुहैया कराने के लिए कहा गया था।

बताते चले की अधिवक्ता संघ के महासचिव के द्वारा आवेदन देने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा परिसंपदा प्रबंधक ओएनजीसी बोकारो को पत्र प्रेषित किया गया था। उसके बाद किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं होने के बाद पुनः इस वर्ष 27 जनवरी को भी पत्र प्रेषित किया गया था। उसके बाद फिर बीते माह 27 अगस्त को भी परिसम्पदा प्रबंधक ओएनजीसी बोकारो को पत्र प्रेषित किया गया है। इस बारे में दिव्यांग अधिवक्ता राकेश कुमार एवं जय प्रकाश तिवारी ने बताया कि अभी तक अधिवक्ताओं को स्कूटी मुहैया नहीं कराया गया है, जिससे उन्हें न्यायलयी कार्यों में काफी परेशानी हो रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *