Advertisement

थाना प्रभारी ने किया मानपुर में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

आगामी 18 अक्टूबर को होगा फाइनल प्रतियोगिता

राजेश कुमार/बीटीपीएस (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट के मानपुर मैदान में 16 अक्टूबर को स्व. बिष्णु सोरेन फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह ने बॉल में किक मारकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

उद्घाटन के अवसर पर थाना प्रभारी सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिता आयोजित होने से खिलाड़ियों का प्रतिभा उजागर होता है। उन्होंने आयोजनकर्ता सहित खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार यह प्रतियोगिता आगामी तीन दिनों तक चलेगा। फाइनल एवं समापन प्रतियोगिता आगामी 18 अक्टूबर को होगा। इस प्रतियोगिता में बोकारो सहित अन्य जिलों से कुल 16 टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

उद्घाटन मैच एफसी मानपुर क्लब एवं एलएफसी डुमरी क्लब के बीच खेला गया। मौके पर खेल प्रशंसक हरेन्द्र महतो, भुनेश्वर तुरी, तुलसी मुर्मू, गुलाब हेंब्रम, पांडु हेंब्रम, गोविन्द मुर्मू, महेश मुर्मू, सुरेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *