Advertisement

डीवीसी कामगार संघ ने नये परियोजना प्रधान को किया सम्मानित

राजेश कुमार/बीटीपीएस (बोकारो)। डीवीसी कामगार संघ के प्रतिनिधियों द्वारा 12 अक्टूबर को डीवीसी बोकारो थर्मल के नव पदस्थापित परियोजना प्रधान मनोज श्रीवास्तव को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कामगार संघ के बोकारो थर्मल शाखा सचिव रूपायन मंडल एवं अध्यक्ष कौशलेंद्र तिवारी ने नव पदस्थापित परियोजना प्रधान से डीवीसी के अलावे कामगारों के हित में काम करने तथा उनके समस्याओं का समाधान करवाने की उम्मीद जताई। वहीं नये परियोजना प्रधान ने कामगारों की उम्मीदों पर खड़ा उतरने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सचिव रूपायन मंडल, उपाध्यक्ष ज़ाहिद रूहुल्लाह सहित सुनील चौधरी, टिक्कू घुवन, गंगा यादव, संतोष कुमार, अजय कुमार चौधरी, सुधीर हेंब्रम, सुकेश प्रजापति, संतोष, ललन चौधरी व् कई कामगार उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *