प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड की राजधानी रांची के पुंदाग स्थित एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल में 4 अक्टूबर को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल तथा सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध चिकित्सकों ने एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जाँच की। मेदांता हॉस्पिटल के डॉ रवि रोशन ने विद्यार्थियों के दाँतों की नि:शुल्क जांच कर उपयोगी सलाह दी, जिसमें विभु कुमार ने उनका पूरा साथ दिया।
साथ ही सेंटर फॉर साइट हॉस्पिटल के डॉ अभिषेक कुमार ने अपने सहयोगियों अजय प्रमाणिक तथा पीयूष कुमार के साथ मिलकर विद्यार्थियों के आँखों की जाँच कर उपयोगी सलाह दी। मेदांता हॉस्पिटल तथा सेंटर फॉर साइट हॉस्पिटल की ओर से न केवल विद्यार्थियों के स्वास्थ्य जाँच की जिम्मेदारी ली गई, बल्कि विद्यार्थियों के लिए हेल्थ कार्ड बनाने के प्रति प्रतिबद्धता भी दिखाई गई।
इस अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड जोन-जे के एआरओ सह एसआर डीएवी पुंदाग के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित चिकित्सकों एवं उनकी संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चिकित्सकों को धरती पर भगवान का दर्जा दिया जाता है, क्योंकि वे पीड़ित मरीजों को नया जीवन देते हैं। कहा कि आजकल छोटे – छोटे बच्चे भी आँख और दाँत की समस्या से जूझ रहे हैं।सही समय पर सही इलाज होने से वे खतरनाक बीमारियों से बच सकते हैं। प्राचार्य सह एआरओ ने सभी चिकित्सकों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए भविष्य में भी उनसे सहयोग की अपेक्षा जताई।
![]()













Leave a Reply