एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अखिल भारतीय स्तर पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा द्वारा 2 अक्टूबर को रन फॉर डीएवी मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। दौड़ का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वस्थ भारत के गठन का संदेश देना था।
जानकारी देते हुए डीएवी कथारा के शिक्षक बी. के. दसौंधी ने बताया कि महाप्रबंधक कार्यालय कथारा के मुख्य द्वार से कथारा ओपी तक लगभग 2 किलोमीटर आयोजित इस मैराथन दौड़ में विद्यालय के सैकड़ों बच्चों एवं बालिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्र के महाप्रबंधक ऑपरेशन विनोद कुमार एवं परियोजना पदाधिकारी जारंगडीह प्रबीर कुमार सेनगुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर की गई। इस अवसर पर ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रन फॉर डीएवी मैराथन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम स्थान पर सियोक कुमार यादव (कक्षा- 8 सी), द्वितीय स्थान समीर कुमार यादव (कक्षा- 10 ए), तृतीय स्थान युवराज रजवार (कक्षा- 11 सी) को जीएम ऑपरेशन, जारंगडीह पीओ एवं ओपी प्रभारी द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर ओपी परिसर में आयोजित समापन समारोह में महाप्रबंधक ऑपरेशन विनोद कुमार ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि यह दौड़ केवल रन फॉर डीएवी नहीं बल्कि रन फॉर कथारा है। कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर बच्चों ने दौड़ के माध्यम से पूरे समाज को स्वस्थ रहने का एक अनूठा संदेश दिया है। कथारा के बच्चे जब राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेलों में पहचान बनाएंगे, तो हम सभी को गर्व महसूस होगा।
विद्यालय के प्राचार्य सह- झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जी. एन. खान ने कहा कि रन फॉर डीएवी फिट इंडिया मूवमेंट की ही एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि जब देश के बच्चे फिट रहेंगे, तो उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी, जिससे देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और राष्ट्रीय आय बढ़ेगी। वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत का सपना साकार होगा।

उन्होंने कहा कि यूनान के एथेंस और स्पार्टा शहरों की तरह, जहाँ खेल के मैदान अधिक और अस्पताल कम हैं, हमें भी अपने देशवासियों को स्वस्थ बनाना है। उन्होंने विजेता धावकों को शुभकामना दीं एवं भविष्य में भी इसी तरह का प्रदर्शन करने की आशा व्यक्त की। जारंगडीह पीओ पी. के.सेनगुप्ता ने कहा कि मैं अपने छात्र जीवन में मैराथन रेस का धावक रहा हूँ और आज भी प्रतिदिन 5 से 6 किलोमीटर तेज पैदल (ब्रिस्क वॉकिंग) चलता हूँ। कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रतिदिन खेलकूद में अवश्य भाग लेना चाहिए। ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद बेहद आवश्यक है। मैं स्वयं आज भी फिट रहने के लिए बैडमिंटन खेलता हूँ। बच्चों को भी अपनी रुचि के अनुसार खेलकूद में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित करता हूँ।
मैराथन दौड़ में विद्यालय के आर्मी एवं नेवल विंग के एनसीसी प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। नेवल विंग के एएनओ राहुल कुमार एवं आर्मी विंग के सीटीओ शिव प्रकाश सिंह की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, डॉ आर. एस. मिश्रा, जितेंद्र दुबे, बी. के. दसौंधी, राकेश रंजन, असित कुमार गोस्वामी, डॉ टी. एम. पाठक, जयपाल साव, रितेश कुमार, एस. के. सिंह, आलोक कुमार सिंह, नीरज सिन्हा, सुधांशु यादव, अमरनाथ यादव, विमलेश कुमार, विकास कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, संगीत कुमार, ओंकार मिश्रा, अश्विनी कुमार, कार्यालय कर्मी लाल बाबू प्रसाद यादव, चंचल मन्ना, शुभम कुमार, फिरोज आलम, सुमन कुमार, आशीष पांडेय, अनिल कुमार, उमेश प्रजापति, देवानंद प्रजापति, अनुज कुमार सिन्हा, श्याम नंदन सिंह, अशोक रविदास, जियालाल साह, चेतन कुमार, सुमित्रा कुमारी आदि की मुख्य भूमिका रही।
![]()













Leave a Reply