Advertisement

डाक विभाग द्वारा गोमिया में नुक्कड़ सभा का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। डाक विभाग की ओर से 17 अक्टूबर को गोमिया में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा में डाक विभाग के दर्जनों कर्मचारीगण मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार समाज में जागरूकता लाने को लेकर बोकारो जिला के हद में गोमिया मोड़ स्थित काली मंदिर के समीप डाक विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया था। जिसमें आमजनों को जागरूक करने के लिए डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के प्रीमियम घर बैठे ऑनलाइन भुगतान के संबंध में बताया गया। मौके पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी एवं पॉलिसी रजिस्टर के लिए डाकघर में जाकर रजिस्टर करवाने की बात बताई गई। साथ ही सरकारी एवं अर्ध सरकारी कर्मियों के लिए खास बीमा योजना की विशेषताएं बताई गई।

जिसमें अधिकतम बोनस न्यूनतम प्रीमियम, अग्रिम प्रीमियम पर छूट, आयकर में छूट, पासबुक सुविधा, ऋण सुविधा, किसी भी डाकघर में जमा एवं निकासी की सुविधा, ऑनलाइन जमा करने की सुविधा एवं डाक जीवन बीमा से प्राप्त राशि को पूर्ण आयकर मुक्त बताया गया। मौके पर डाक विभाग के दर्जनों कर्मचारीगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *