Advertisement

टुनटुन तिवारी के नेतृत्व मे मंदिर परिसर के आसपास कार्यकर्ताओं ने चलाया अभियान

प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर मंडल भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष टुनटुन तिवारी के नेतृत्व मे एक अक्टूबर को स्थानीय मंदिर परिसर के आसपास सफाई अभियान चलाया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प अभियान के निमित्त सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत मंदिर परिसर के आसपास के स्थान की साफ सफाई की। साथ हीं रहिवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

मौके पर उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष तिवारी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि स्वच्छता एक दिन का काम नहीं। इसे रोजमर्रा की आदत बनाना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में रहिवासियों को स्वच्छता के लिए जागरूक करें। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, भाजपा नेत्री रश्मी सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश स्वर्णकार, शिव लाल रविदास, मदन गुप्ता, मनोज रवानी, मदन खुराना, कृष्ण कुमार, मदन श्रीवास्तव, सूरज सिंह राठौर सहित काफी संख्या मे समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *