Advertisement

जीजीपीएस बोकारो में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर पांच स्थित गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल (जीजीपीएस) में 15 अक्टूबर को जिला परिवहन पदाधिकारी बोकारो के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्रैफिक डीएसपी बोकारो तथा सड़क सुरक्षा टीम की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों एवं यातायात संबंधी महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियम के बारे में जानकारी दी गयी। इसके तहत यातायात संकेतों का पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने के संबंध में जानकारी दी गई।

किशोर वाहन चालन एवं जुवेनाईल एक्ट के तहत नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के दुष्परिणामों तथा मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत लागू कानूनी प्रावधानों एवं अभिभावकों की जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। गोल्डन आवर को लेकर सड़क दुर्घटना के बाद पहले एक घंटे के महत्व, घायल को शीघ्र चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने तथा समय पर अस्पताल पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

ड्राइविंग लाइसेंस का महत्व पर प्रकाश डालते हुए वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन नहीं चलाने तथा वाहन चलाने से पूर्व आवश्यक दस्तावेजों की वैधता सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी दी गई। सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता को लेकर दुर्घटना में घायल की मदद करने, एम्बुलेंस एवं आपातकालीन सेवाओं को सूचित करने तथा नेक नागरिक (गुड समेरिटन) की भूमिका के बारे में बताया गया।

वहीं पैदल यात्रियों एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सड़क पार करते समय ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने, सड़क के दोनों ओर देखकर पार करने तथा विद्यालय के आसपास यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी गई।जबकि, नशे में वाहन चलाने पर रोक को लेकर शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के बाद वाहन नहीं चलाने तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *