Advertisement

जिला स्तर पर नेत्रदान महादान पखवाड़ा का शुभारंभ

जागरूकता रैली को सिविल सर्जन ने दिखाई हरी झंडी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सदर अस्पताल बोकारो में जिला स्तर पर 25 अगस्त को नेत्रदान महादान पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों को नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा मृत्यु के बाद नेत्रदान के लिए आमजनों को प्रेरित करना है।

इस अवसर पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसे बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से आमजन को नेत्रदान के महत्व, इसके प्रति प्रचलित भ्रांतियों को दूर करने तथा जरूरतमंद दृष्टिहीन के जीवन में नेत्रदान से आने वाले सकारात्मक बदलाव के बारे में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पखवाड़े के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक रहिवासियों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि नेत्रदान वास्तव में महादान है। किसी के निधन के बाद उसके नेत्र किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी ला सकते हैं। कहा कि हमारा प्रयास है कि नेत्रदान को लेकर आमजनों में जागरूकता बढ़े और अधिक से अधिक जन स्वेच्छा से नेत्रदान का संकल्प लें।

सदर अस्पताल बोकारो के उपाधीक्षक डॉ एन.पी. सिंह ने कहा कि नेत्रदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। रहिवासियों को समझना होगा कि मृत्यु के बाद नेत्रदान के माध्यम से किसी दूसरे इंसान को दृष्टि का उपहार दिया जा सकता है। कहा कि इस पखवाड़े के दौरान रहिवासियों को नेत्रदान की प्रक्रिया एवं इसके महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी।

जागरूकता रैली में उपाधीक्षक डॉ एन.पी. सिंह, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ सेलिना टुडू, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिना अग्रवाल, जिला कार्यक्रम समन्वयक आशीष दीन, डीपीएमयू कोऑर्डिनेटर अमित कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बताया जाता है कि कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों से अपील की गई कि वे नेत्रदान-महादान के संदेश को अधिक से अधिक रहिवासियों तक पहुंचाएं और नेत्रदान के प्रति समाज में सकारात्मक सोच एवं जागरूकता विकसित करने में सहयोग करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *