Advertisement

जल अनमोल है, बुंद-बुंद बचाएंगे तभी बड़ा बचत कर पाएंगे-गिरिजा देवी

फिल्टर प्लांट परिसर में जल दिवस कार्यक्रम का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी जूनियर विंग कथारा के समीप स्थित झारखंड सरकार के फिल्टर प्लांट परिसर में 2 अक्टूबर को जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी तथा संचालन जिला समन्वयक एसबीएम (जी) अरबिंद कुमार गोस्वामी तथा धन्यवाद ज्ञापन बीपीआरओ मिथिलेश पांडेय ने की।

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चास द्वारा आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि जल अनमोल है। जल हीं जीवन है। हम बुंद-बुंद बचाएंगे तभी बड़ा बचत कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घरों की सफाई करते है, लेकिन कचड़ा बगल में छोड़ देते है। हमें अपने टोला, मोहल्ला की भी नियमित सफाई करना चाहिए न कि सरकार अथवा सीसीएल पर आश्रित रहना चाहिए। कहा कि गांव-कस्वा मजबूत होगा तभी पंचायत, प्रखंड, जिला, राज्य तथा देश मजबूत होगा।

प्रखंड प्रमुख ने कहा कि यह प्लांट सीसीएल अधिग्रहित क्षेत्र में स्थापित है, लेकिन सीसीएल द्वारा बिजली आपूर्ति नहीं करने से रहिवासियों को समुचित पानी की आपूर्ति नहीं हो पाता है। इस ओर क्षेत्र के प्रबुद्धजनों तथा मीडिया कर्मियों को पहल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल तथा संरक्षण सबके लिए जरूरी है। जिसके घर में पानी की पूर्ति हो जाये वे अपना नल जरुर बंद कर दे, ताकि दूसरे को भी समुचित पानी मिल सके। हम बुंद बुंद पानी बचाएंगे, तभी बड़ा बचत कर पाएंगे।

संचालन कर रहे जिला समन्वयक अरबिंद कुमार गोस्वामी ने जल संरक्षण तथा इसके समुचित उपयोग पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा बोड़िया उत्तरी पंचायत के मुखिया कामेश्वर महतो, कुरपनिया पंचायत की मुखिया कविता सिंह, बीपीआरओ बेरमो मिथिलेश पांडेय, बोकारो जिला समन्वयक जल जीवन मिशन मोहन कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन, कलश में जल संरक्षण किया गया।

इससे पूर्व समीपस्थ गायत्री ज्ञान मंदिर के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा केमिस्ट (एनएबीएल) मुकुल रवानी, ब्लॉक समन्वयक राखी कुमारी, चंदनकियारी के कनीय अभियंता शैलेन्द्र महतो, जरिडीह के जेई मो. मोईन, फुसरो के जेई फैयाज अंसारी, बोड़िया उत्तरी के उप मुखिया लोकेश्वरि देवी, पंचायत समिति सदस्य सोनमती देवी, कौशल्या देवी, पंचायत सेवक आनंद कुमार, वार्ड सदस्य आशीष कुमार वर्मा, प्रज्ञा केंद्र संचालक श्याम कुमार, स्वयंसेवक सोनिया देवी, दीपा कुमारी, प्लांट कर्मी विशेष कुमार महतो उर्फ कृष्णा, मोहन तिग्गा, सहदेव महतो, जगरनाथ राम, राजेश सिंह, जल सहिया सीता देवी, लीना अंथोनी, काजूली दासगुप्ता, अर्चना बोस, सुनीता देवी, मंजु देवी, किरण देवी, लाछो देवी, अंजनी देवी, रीना देवी, रीता देवी, रीता देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *