एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो मे अलग-अलग स्थानों पर 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
जानकारी के अनुसार जयंती के अवसर पर सीसीएल ढोरी क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय मे जीएम सहित अन्य गणमान्य जनों ने गांधी व शास्त्री के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही फुसरो के मेघदूत मार्केट परिसर मे सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया।
इस अवसर पर जीएम राजीव कुमार सिंह ने महात्मा गांधी के बताये रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कहा कि हम सबको सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश के विकास में उनके दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है। इस अवसर एसओ माइनिंग मनोज पाठक, एसओ एचआर कुमारी माला, एसओ ईएंडएम नलिन चांद, एसओसी मानवेंद्र दास, प्रबंधक एचआर सुरेश सिंह, अभिषेक सिंहा व तौकीर आलम सहित यूनियन प्रतिनिधि आर उनेश, धीरज पांडेय आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply