Advertisement

घुटियाटांड़ में गुरु के सम्मान में गूंज उठी तालियां, बच्चों ने बांधा समां

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। गुरु के सम्मान में तालियों की गड़गड़ाहट और बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से 5 सितंबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर सोलह स्थित घुटियाटांड़ कॉलोनी मे शिक्षक दिवस सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति देकर शिक्षक के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और समारोह में मौजूद गणमान्य जनों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक अवधेश सिंह ने देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद शिक्षकों व बच्चों ने केक काट कर समारोह का शुभारंभ किया। बच्चों की प्रस्तुतियों के दौरान पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। कार्यक्रम में बच्चो ने शिक्षक को सम्मानित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *