Advertisement

गोमिया के भगत अहरा तालाब में नहाने के दौरान एक की मौत

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया के भगत अहरा तालाब में नहाने के दौरान स्थानीय रहिवासी गुलाब पासवान की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही गोमिया थाना घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार के गोमिया प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत के भगत अहरा तालाब में बीते 4 अक्टूबर की दोपहर 60 वर्षीय गुलाब पासवान नहाने के लिए गया। इस दौरान वह तालाब में फिसल कर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गिरने के बाद वह फिर उठकर बैठ गया तथा नहाने लगा। तब तक वे लोग वहां से जा चुके थे और वह तालाब में डूब गया। दूसरे दिन 5 अक्टूबर को जब रहिवासी तालाब में नहाने गए, तब उसके शव को तालाब में तैरता हुआ पाया गया। खबर पाते हीं बड़ी संख्या में रहिवासियों की भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर मौजूद रहिवासियों ने गोमिया थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर गोमिया थाना पुलिस पहुंचकर कागजी कार्रवाई करते हुए शव को अपने में कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। वही इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे एक बेटा एवं दो बेटी छोड़ गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *