Advertisement

गैस हादसा: 24 घंटे की वार्ता के बाद समझौता, मृतक के परिवार को 60 लाख व् नौकरी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के वेदांता स्टील (ईएसएल) में बीते दिनों जहरीली गैस रिसाव की दर्दनाक घटना के बाद आखिरकार पीड़ित परिवार को मुआवजे और नियोजन का भरोसा मिला है। हादसे में जिला के हद में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के तिलैया रहिवासी इंजीनियर सोहन महतो समेत अन्य की मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जाता है कि घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय रहिवासियों ने कंपनी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए गेट जाम कर दिया था। मृतक सोहन महतो के परिजनों ने वार्ता की जिम्मेदारी डुमरी विधायक डॉ जयराम महतो और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) को सौंपी। पार्टी प्रतिनिधियों और कंपनी प्रबंधन के बीच लगातार 24 घंटे तक वार्ता चली। अंततः 12 अक्टूबर की सुबह 6:30 बजे लिखित समझौते पर सहमति बनी।

समझौते के अनुसार, दिवंगत सोहन महतो के परिवार को 60 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। दाह-संस्कार के लिए दो लाख रुपये दिए गए हैं, जबकि शेष 58 लाख रुपये तीन महीने के भीतर बैंक खाते में भेजे जाएंगे। समझौते को लेकर विधायक जयराम महतो ने कहा कि कोई भी मुआवजा परिवार के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि जेएलकेएम अन्याय के खिलाफ और जरूरतमंदों के अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *