प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। अखिल विश्व गायत्री परिवार के सौजन्य से भारतीय संस्कृति-ज्ञान परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर को कदाचारमुक्त संपन्न हो गया।
परीक्षा मे बोकारो जिला के हद में बीडीए इंटर कॉलेज पिछरी, आदर्श उच्च विद्यालय, राजकीय मध्य विद्यालय, अंगवाली उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या, मॉर्डन पब्लिक स्कुल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेड़ो आदि शिक्षण संस्थानों से 589 छात्र छात्रा परीक्षा में सम्मिलित हुये।
आयोजित परीक्षा के संबंध मे जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा ने कहा कि गुरुकुल की परम्पराओ को कमजोर किये जाने के कारण हमारी संस्कृति बिगड रही है, जिसे पुनर्जीवित करना अति आवश्यक है। इसीलिये अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है।
कहा कि इस आयोजन मे बीडीए इंटर कॉलेज के प्राचार्य वंदना सिंह एवं कॉलेज के सभी शिक्षकों, आदर्श उच्च विध्यलय के एचएम धनेश कुमार महतो, परीक्षा नियंत्रक संजय मिश्रा, नमिता, संजू, अंगवाली मध्य विद्यालय के एचएम शैलेश खन्ना, शिवचरण कपरदार, यमुना कपरदार, नौशाद अली, रूपेश महतो, मॉडर्न पब्लिक के प्रिंसिपल आनन्द मोदक, शिक्षक बसंत कुमार प्रामाणिक, विभूति कुमार मंडल, चंचल जायसवाल, इमरान अहमद, रीना कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, उच्च विद्यालय के एचएम अशोक कुमार, सुमित्रा मरांडी, अमित कुमार, अंकित कुमार, सोनू यादव, कन्या विद्यालय की सविता देवी, पवन मिश्रा, खेड़ो के रामप्रवेश मिश्रा आदि का सराहनीय योगदान रहा। जबकि गायत्री परिवार की ओर से बलदेव साव, कैलाश प्रसाद साव, विनय कुमार महतो, सुरेश कुमार आदि सक्रिय रहे।
![]()













Leave a Reply