विजय कुमार साव/गोमिया(बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के स्वांग स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को मैराथन दौड़ आयोजित किया गया। दौड़ में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक, स्थानीय पंचायत के मुखिया एवं सैकड़ो बच्चे शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार गांधी जयंती के अवसर पर डीएवी स्वांग द्वारा मैराथन दौड़ आयोजित किया गया। मैराथन दौड़ में स्कूल के प्राचार्य ए के मिश्रा, स्वांग दक्षिणी पंचायत की मुखिया रीना सिंह, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, समाजसेवी विनोद यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर प्राचार्य मिश्रा ने कहा कि डीएवी अपने स्कूल परिवार और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयासरत है। कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का विकास होता है। गांधीजी के आदर्श को समाज में रखकर आगे बढ़ाया जा सकता है, तभी जाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत का निर्माण हो सकेगा।

उन्होंने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों एवं उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी। कहा कि समाज की ओर से स्कूल प्रबंधन को सहयोग एवं प्यार मिलता रहे। साथ ही साथ इस अवसर पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बहुमूल्य योगदान को याद कर देश के प्रति उनकी निष्ठा एवं सेवा को याद किया गया। मौके पर स्कूल के खेलकूद शिक्षक एस एन राय, निर्मल बेउरा, विजय कुमार राय, राकेश कुमार, रविकांत अग्रवाल, मनोज कुमार झा, विनोद चंद्र बेहेरा, अंजू कुमारी, अंजू झा, मुक्ता भारद्वाज, सोना मुर्मू सहित सैकड़ो स्कूली बच्चे इस मैराथन दौड़ में शामिल थे।
![]()













Leave a Reply