प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड भारतीय जनता पार्टी अंगवाली मंडल द्वारा सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर को सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत चांपी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का संदेश देते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की।
इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता, सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी के विचारों को आत्मसात करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में अंगवाली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, मंडल मंत्री सोहन गंझु, चांपी शक्ति केंद्र संयोजक शंकर यादव, सुनील ठाकुर, नकुल यादव, मंडल कार्यालय मंत्री अरुण महतो, अयोध्या प्रजापति एवं विकास ठाकुर सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक रहिवासी की निरंतर जिम्मेदारी है। सेवा और श्रमदान के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास ही सेवा मेरा योगदान अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान के माध्यम से महात्मा गांधी के स्वच्छता एवं सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।
![]()













Leave a Reply