Advertisement

क्लस्टर हेड एस. के. मिश्रा के डीएवी तेनुघाट आगमन पर ज़ोरदार स्वागत

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में क्लस्टर हेड सह डीएवी स्वांग के प्राचार्य एस. के. मिश्रा  के आगमन पर विद्यालय परिसर द्वारा बीते 13 अक्तूबर को उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने 14 अक्टूबर को बताया कि कलस्टर हेड मिश्रा ने उपस्थित होकर शिक्षक-शिक्षिकाओं के मध्य अपने विचार साझा करते हुए विविध अध्यापन पद्धतियों पर चर्चा की। साथ ही विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार करने एवं परीक्षा परिणाम पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

विद्यालय प्राचार्या ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए समय-समय पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति देते रहने अपेक्षा की। इस अवसर पर शिक्षक हलधर महतो, योगेन्द्र प्रताप, सिद्धार्थ डे, द्रविण कुमार, लक्ष्मी गुप्ता, देवराज राय, असगर अली, सपन डे, सुरेन्द्र तिवारी, राजीव कुमार, संदीप कुमार, काजल कुमारी एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *